US-Israel-Iran War: ओमान की खाड़ी में भारतीय नागरिक की मौत, तेल टैंकर को विस्फोटकों से भरी बोट ने मारी टक्कर

ईरान के खिलाफ जारी इजरायल-अमेरिका के युद्ध में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हुई है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना चौतरफा हमले कर रही है। इसी कड़ी में कई तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ओमान की खाड़ी में ऐसे ही एक टैंकर को निशाना बनाया गया, जिसमें मौजूद भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मंत्रालय ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह भारतीय मूल का था। बचाए गए लोगों में 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। विस्फोटकों से लदी एक बोट इस तेल टैंकर से टकराई थी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे टैंकर में आग लग गई। इस दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जो भारतीय मूल का था। अन्य 21 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना ओमान की खाड़ी में मस्कट प्रांत के तट के पास हुई। तेल टैंकर को टक्कर मारने वाली बोट मे ंकोई भी व्यक्ति सवार नहीं था।




