Uncategorizedਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन:अहमदाबाद में 4 घंटे चली CWC मीटिंग, गुजरात में 64 साल बाद हो रहा अधिवेशन

अहमदाबाद – गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा। मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। मीटिंग के बाद कार्यसमिति के सभी सदस्यों को पटेल अ लाइफ नाम की पुस्तक दी गई। इसके बाद सरदार स्मारक के बाहर नेताओं का फोटो सत्र आयोजित किया गया।

गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि आज अधिवेशन में 158 सदस्य मौजूद थे। आज सरदार पटेल पर विशेष चर्चा हुई और प्रस्ताव पास हुआ। गुजरात में अधिवेशन होना ही विशेष है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बैठक हो रही है। पटेल और जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। इन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं होने का दावा करने वाले झूठ बोल रहे हैं। मीटिंग में सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पास किया गया है। कल दो दो मुद्दों पर चर्चा होगी। हमारे प्रस्ताव से मालूम होगा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के बीच कैसे रिश्ते थे।

गुजरात में 64 साल बाद हो रहा अधिवेशन गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। प्रियंका गांधी आज अहमदाबाद नहीं पहुंची हैं। वहीं, कल की मीटिंग के लिए आज देर शाम दो चार्टर्ड प्लेन में 80 कांग्रेस नेता अहमदाबाद पहुचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button