फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख की प्रेमिका का रोल निभाएंगी दीपिका पादुकोण

सुहाना खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ के जरिए अपना थियेट्रकिल डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पिता शाहरुख खान भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस फिल्म में सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। हालांकि, ये एक एक्सटेंडेड कैमियो रोल होगा। दीपिका को लेकर जब से ये खबर आई हैं, उनके फैंस कुछ ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उनका मानना है कि वो खुद को एक तरह के रोल में बंधा रही हैं। कुछ फैंस ने कमेंट में ये तक लिखा कि दीपिका शाहरुख की, सुहाना की और फ्यूचर में आर्यन…सबकी मम्मी बनेंगी। उनकी पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में फिल्म ‘कल्कि’ में उनका किरदार एक मां का था। साल 2023 में डायरेक्टर एटली की ‘जवान’ में शाहरुख की मां की भूमिका निभाई थी। साल 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 1 रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाई थी। बता दें कि साल 2024 के सितंबर में एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी मां बनीं। उन्होंने अपनी बेटी दुआ को जन्म दिया।